तना क्या होता है, तने की विशेषता | What is stem in hindi

(तना क्या होता है, तने की विशेषता, tana kya hota hai. what is stem in hindi.)

तना क्या होता है What is stem in hindi

तना पुष्पीय पादपों का वह सीधा (Erect), प्रारोही (Ascending) वायवीय (Aerial) भाग है, जिस पर पत्तियाँ, शाखाएँ, फूल एवं फल लगते हैं। यह अंकुरित बीज के भ्रूण के प्रांकुर (Plumule) से विकसित होता है। तने का वह भाग, जहाँ से शाखाएँ एवं पत्तियाँ निकलती हैं, पर्व (Node) कहलाता है। तरुण (Young) एवं शाकीय पादपों (Herbaceous plants) में तना प्रायः हरे रंग का होता है, परन्तु काष्ठीय (Woody) पेड़ों में यह भूरे रंग का हो जाता है।

तने की विशेषताएँ Characteristics of Stems

तने की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं-

  1. पादप का यह भाग गुरुत्वाकर्षण (Gravitation) के विपरीत हमेशा ऊपर प्रकाश की ओर वृद्धि करता है। इस प्रकार यह पादप का प्ररोह तन्त्र (Shoot system) बनाता है।
  2. तने पर पर्वसन्धि (Nodes) एवं अन्तरा-पर्व (Internodes) उपस्थित होते हैं।
  3. तने के पर्व (Nodes) से कलिकाएँ (Buds) निकलती हैं, जो विकसित होकर पार्श्व शाखाएँ एवं पुष्प बनती हैं।
  4. तने के शीर्ष पर स्थित एक अग्रस्थ कलिका (Apical bud) से तना लम्बाई में वृद्धि करता है।
  5. तने पर सदैव बहुकोशिकीय रोम (Multicellular hairs) उपस्थित होते हैं।

Leave a Comment