टॉप 100 पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं | पर्वत, आकाश, कमल, आँख, सूरज, जल, सागर का पर्यायवाची

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं और टॉप 100 पर्यायवाची शब्द के बारे में हमने बताया है जैसे- कमल का पर्यायवाची शब्द, सूरज का पर्यायवाची शब्द, जल का पर्यायवाची शब्द, पर्वत का पर्यायवाची शब्द, आकाश का पर्यायवाची शब्द, आँख का पर्यायवाची शब्द,  सागर का पर्यायवाची शब्द.

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं

पर्यायवाची (इसे) प्रतिशब्द भी कहते हैं। अर्थ के विचार से इस वर्ग में अनेक रूप हैं – पर्यायवाची, युग्मशब्द, एकार्थक तथा समोच्चारित शब्द आदि। समान अर्थ वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। प्रत्येक समृद्ध भाषा में पर्यायवाची शब्दों की बहुतायत होती है। हिन्दी और संस्कृत में ऐसे शब्दों की अधिकता होती है। अर्थ की समानता होने पर भी प्रत्येक शब्द का प्रयोग हर स्थान पर उचित नहीं होता।

टॉप 100 पर्यायवाची शब्द की लिस्ट

शब्द  पर्यायवाची शब्द 
अंधकार तम, अंधेरा, तमिस्त्र, तिमिर।
अग्नि आग, अनल, पावक, ज्वाला।
असुर दानव, दनुज, राक्षस, रजनीचर
अनुपम अद्वितीय, अनोखा, अद्भुत, निराला।
आशा उम्मीद, आस, अपेक्षा।
अधम दुष्ट, दुर्जन, नीच, पामर, शठ, धूर्त।
अनुभवी जानकार, योग्य, तजुर्बेकार।
अर्जुन पार्थ, कौन्तेय, पृथा पुत्र।
आनन्द खुशी, आमोद, प्रमोद, आह्लाद, हर्ष, उल्लास।
आँख लोचन, चक्षु, नयन, अक्षि, नेत्र, नयन।
अतिथि पाहुना, मेहमान, आगन्तुक, अभ्यागत।
अहंकार दर्प, दम्भ, घमण्ड, अभिमान, मद।
आभूषण अलंकार, जेवर, गहना, भूषण।
अश्व घोटक, सैंधव, हय, तुरंग, बाजि।
अमर शाश्वत, स्थायी, देव, चिरस्थायी।
ईश्वर ईश, परमात्मा, प्रभु, परमेश्वर, जगदीश, दीनबंधु।
इच्छा चाह, कामना, लालसा, मनोरथ।
इन्द्र देवेन्द्र, सुरेन्द्र, शचीश, देवेश, शक्र, पुरंदर।
उन्नति उत्थान, प्रगति, विकास, उत्कर्ष, अभ्युदय।
उपवास व्रत, प्रतिज्ञा, उपास।
कृष्ण  माधव, व्रजराज, गोपाल, गोविन्द, केशव, गिरिधर, नंदलाल
कायर कापुरुष, डरपोक, भीरू, बुजदिल।
कोयल  पिक, कोकिला, श्यामा, वसंत दूत।
कुबेर किन्नर नरेश, यक्षराज, घनंद, धनपति।
कपड़ा वस्त्र, पट, अम्बर, असन, चीर।
कामदेव मनोज, विश्व केतु, रतिपति, अनंग, मदन ।
कान कर्ण, श्रवण, श्रुतिपुट, श्रोत।
किनारा तट, तीर, कगार, कूल।
ख्याति यश, प्रशंसा, प्रसिद्धि, शोहरत ।
खूँखार खतरनाक, भयानक, डरावना, खौफनाक
ग्रंथ पुस्तक, पोथी, किताब।
गुरू आचार्य, शिक्षक, अध्यापक, पथप्रदर्शक, मार्गदर्शक।
चिल्ल-पौ शोर, हल्ला-गुल्ला, गुलगपाड़ा, चीख-पुकार।
धन  वित्त, द्रव्य, सम्पत्ति, राशि, अर्थ।
भौंरा भ्रमर, मधुरप, मधुकर, भृग, द्विरेफ, भंवरा।
भारत भरतखण्ड, भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिन्दुस्तान, हिन्द।
जंगल वन, कानन, अरण्य, अटवी, विपिन।
ब्राहमण विप्र, द्विज, भूदेव, भूसुर।
बालक बच्चा, शावक, बाल, शिशु, लड़का।
बन्दर मर्कट, वानर, शाखा मृग, कपि, हरि।
बाण तीर, इषु, शर, नाराच।
बादल  मेघ, जलद, वारिद, जलधर।
बर्फ तुषार, हिम।
फूल  कुसुम, सुमन, प्रसून, मंजरी, पुष्प।
झंडा पताका, ध्वज, वैजयंती, फरहरा, केतन, पर्चम।
पुत्र बेटा, लाल, नन्दन, लड़का, सुत, आत्मज, तनय।
पुत्री  बेटी, लड़की, सुता, तनया, आत्मजा, तनुजा।
पत्ता पर्ण, किसलय, पात, दल, पत्र।
पति भर्ता, प्राण वल्लभ, नाथ, स्वामी, कांत।
पत्नी  प्रिया, वधू, भार्या, गृहिणी, कांता।
पारंगत  चतुर, चालाक, कुशल, दक्ष ।
पथ मार्ग, बाट, पंथ, राह।
पर्वत  गिरि, नग, शैल, पहाड़।
नौकर सेवक, दास, परिचारक, अनुचर, भृत्य।
नौका जलयान, पोत, नाव, बेड़ा, तरी, तरिणी।
दानव राक्षस, दैत्य, निशाचर, असुर, रजनीचर, तमीचर।
दुःख कष्ट, शोक, व्यथा, वेदना, पीड़ा, क्षोभ, विषाद।
दूध  क्षीर, पय, दुग्ध, गोरस।
दृढ मजबूत, पक्का, अचल, अडिग।
मृत्यु शरीरांत, देहांत, देहावसान, मौत, मरण, निधन।
मित्र सखा, मीत, सहचर, दोस्त।
मनुष्य मानव, नर, इंसान, आदमी, मनुज, मनुपुत्र।
मीन मछली, मत्स्य, मकर, अंडज, झष (झख)।
महारानी महिषी, पट्टमहिषी, महादेवी।
मुर्ख अज्ञ, अबोध, जड़, मूढ़।
माथा ललाट, मस्तक, पेशानी।
मकान घर, सदन, निकेतन, आवास।
नमस्कार  प्रणाम, वन्दे, नम, नमस्ते।
निमंत्रण बुलावा, न्यौता, आमंत्रण।
युद्ध संग्राम, लड़ाई, संघर्ष, रण, समर ।
यमराज सूर्यपुत्र, जीवन पति, हरि, धर्मराज, यम।
रात्रि निशा, यामिनी, राका, रजनी, तमसा, रैन।
राम  राघव, रघुपति, सीतापति, दशरथ नंदन, कौशलेश।
रावण लंकेश, दशानन, दशशीश, लंकाधीश।
लक्ष्मी  रमा, कमला, विष्णुप्रिया, हरिप्रिया।
विद्युत्  चपला, चंचला, दामिनी, क्षणप्रभा, घनवल्ली।
वात्सल्य स्नेह, प्रेम, ममत्व।
वर्षा मेह, वारिष, पावस, प्रावृत्त, वृष्टि, बारिश, बरसात।
विष्णु नारायण, केशव, गोविन्द, लक्ष्मीपति, कमलापति।
वृक्ष द्रुम, पादप, विटप, तरु, पेड़।
विदेश परदेश, अनजान देश, विलायत।
विजय सफलता, जीत, फतह, जय।
विभाजित विभक्त, बँटा हुआ, टुकड़ों में विभक्त ।
सांप सर्प, नाग, पन्नग, अहि, व्याल, विषधर।
सुगंध महक, खुशबू, सौरभ, सुरभि।
सौन्दर्य शोभा, सुन्दरता, सुषमा।
संसार विश्व, जगत, जहान, दुनिया।
समुन्द्र जलनिधि, वारिधि, रत्नाकर, उद्धि, सिन्धु ।
स्वर्ग नाक, अमर लोक, सुरलोक, देवलोक, धुलोक।
सोना स्वर्ण, कनक, हेम, कंचन, कुंदन, सुवर्ण।
सुन्दर मनोहर, रमणीय, अभिराम, कमनीय, चारू ।
समूह  जत्था, मण्डली, समुदाय, दल, वृन्द, राशि।
शरीर अंग, काया, गात, देह, वदन, कलेवर ।
सिंह व्याघ्र, केशरी, केहरी, वनराज, मृगेन्द्र, मृगपति।
संघर्ष संग्राम, युद्ध, लड़ाई, रण, फसाद, बलवा, झगड़ा।
स्वामी मालिक, भर्ता, अधिपति।
साहस पराक्रम, हिम्मत, वीरता, शौर्य।
सरस्वती वाणी, वाक, वाचा।
सरल आसान, सुलभ, सुगम।
सतत निरंतर, लगातार, अविराम।
हाथी गज, दन्ती, वारण, हस्ती, द्विरद, गजराज।
जल  मेघपुष्प, अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय।
आकाश  अंबर, अभ्र, आसमान, गगन, दिव, नभ, पुष्कर, व्योम, विष्णुपद, सारंग
सूरज  सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर।
सागर  समुद्र, पारावार, अब्धि, वारीश, नीरनिधि, उदधि.
कमल  अरविन्द, तामरस, पुष्कर, राजीव, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, इन्दीवर।
हार पराजय, पराभव, परास्त।

निष्कर्ष

टॉप 100 पर्यायवाची शब्द के बारे में हमने आपको बताया है. यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें. अगर आपके मन में कोई भी डाउट हो तो आप हमसे कमेंट में पूछ सकते हैं.

शब्द किसे कहते हैं, रचना के आधार शब्द के भेद 

काल किसे कहते हैं

संज्ञा किसे कहते हैं, संज्ञा की परिभाषा, संज्ञा के भेद

कारक | कारक की परिभाषा, उदाहरण एंव भेद

वचन किसे कहते हैं, एकवचन, बहुवचन

Leave a Comment