पलायन वेग किसे कहते हैं | पलायन वेग का सूत्र | चन्द्रमा पर पलायन वेग का मान

सूर्य का पलायन वेग कितना होता है, पलायन वेग किसे कहते हैं. पलायन चाल क्या है, पलायन का सूत्र. चंद्रमा का पलायन वेग कितना है. पलायन वेग in english

पलायन वेग किसे कहते हैं

पलयान वेग वह न्यूनतम वेग है, जिससे फेंका गया कोई पिण्ड पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र से बाहर चला जाता और पुन: लौटकर पृथ्वी पर नहीं आता है। इसे Ve से प्रदर्शित किया जाता है।

पृथ्वी तल से पलायन वेग का मान 11.2 किमी./सेकण्ड होता है जबकि चन्द्रमा पर पलायन वेग का मान 2.38 मी./से. है जो कि, पृथ्वी तल के पलायन वेग की अपेक्षा अत्यन्त कम है। यही कारण है कि, चन्द्रमा पर गैसीय अणु ठहर नहीं पाते हैं। परिणामस्वरूप, चन्द्रमा पर वायुमण्डल का अभाव पाया जाता है।

पलायन का सूत्र

किसी गोलाकार वस्तु के लिए, पलायन वेग निचे दिए गए सूत्र से पाया जा सकता है-

Ve = \frac{\sqrt{2GM}}{r}

जहाँ, Ve पलायन वेग है, G गुरुत्वाकर्षक स्थिरांक है, M उस ग्रह, तारे, उपग्रह या अन्य वस्तु का द्रव्यमान  है और r आरंभिक स्थान की उस वस्तु के केन्द्रीय बिंदु से दूरी है।

पलायन वेग का मान, पृथ्वी, चन्द्रमा, सूर्य, मंगल, शनि

मूल स्थान पलायन स्थान Ve (km/s)
सूर्य सूर्य 617.5
बुध बुध 4.3
बुध सूर्य 67.7
शुक्र शुक्र 10.3
शुक्र सूर्य 49.5
पृथ्वी पृथ्वी 11.2
पृथ्वी सूर्य 42.1
चन्द्रमा चन्द्रमा 2.4
चन्द्रमा पृथ्वी 1.4
मंगल मंगल 5.0
मंगल सूर्य 34.1
वृहस्पति वृहस्पति 59.5
वृहस्पति सूर्य 18.5
शनि शनि 35.6
शनि सूर्य 13.6
अरुण अरुण 21.2
अरुण सूर्य 9.6
वरुण वरुण 23.6
वरुण सूर्य 7.7
सौर तंत्र आकाशगंगा ~1000

g तथा G में अंतर | स्मॉल g और कैपिटल G में क्या संबंध है

गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम लिखिए

गुरुत्वाकर्षण बल किसे कहते हैं

Leave a Comment