सरल रेखीय गति किसे कहते हैं, वृतीय गति, वक्रीय गति, अनियमित गति

सरल रेखीय गति किसे कहते हैं

जब कोई कण (Particle) अथवा पिण्ड (Body), एक सरल रेखा (सीधे मार्ग) में गति करता है, तो उसकी गति सरलरेखीय गति कहलाती है।
उदाहरण: कदमताल (Pared) करती हुई सैनिकों की टुकड़ी, पृथ्वी पर ऊर्ध्वाधर (Vertically) गिरती हुई कोई वस्तु, सीधी एवं समतल सड़क पर चलती हुई कार आदि।

वक्रीय गति किसे कहते हैं

जब कोई पिण्ड, किसी घुमावदार अर्थात वक्रीय पथ पर गति करता है तो उसकी गति वक्रीय गति कहलाती है। इस गति में पिण्ड की दिशा में परिवर्तन के साथ उसका वेग भी परिवर्तित होता रहता है।

उदाहरण: घुमावदार सड़क पर मुड़ती हुई कार, खिलाड़ी द्वारा बास्केटबॉल को बास्केट में डालना, डॉल्फिन द्वारा समुद्र में गोता लगाना आदि।

वृत्तीय गति किसे कहते हैं

जब कोई पिण्ड, किसी वृत्ताकार पथ (Circular Path) पर गति करता है तो उसकी गति वृत्तीय गति कहलाती है। इस दौरान गतिमान पिण्ड किसी भी समय पर अपने पथ के केन्द्र से समान दूरी पर होता है क्योंकि वह उस वृत्ताकर पथ की परिधि (Circumference) पर गति करता है।

उदाहरण: वृत्ताकार पथ पर धावक (Runner) की गति, सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति, पृथ्वी के चारों ओर चन्द्रमा की गति तथा एक निश्चित ऊँचाई पर पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए कृत्रिम उपग्रहों की गति।

वृत्तीय गति किसे कहते हैं

  • त्वरण का मान नियत होता है परन्तु उसकी दिशा लगातार परिवर्तित होती रहती है।।
  • वेग तथा त्वरण की दिशाएँ परस्पर लम्बवत होती हैं।

एक समान वृत्तीय गति तथा असमान वृत्तीय गति

वह वृत्तीय गति, जिसमें गतिमान पिण्ड की गति (Speed) एक समान हो अर्थात् अपरिवर्तित रहे तो उसे एक समान वृत्तीय गति (Uniform Circular Motion) कहा जाता है। इसके विपरीत, यदि वृत्तीय गति के दौरान पिण्ड की गति में परिवर्तन होता रहे तो यह असमान-वृत्तीय गति (Non-Uniform Circular Motion) कहलाती है।

अनियमित गति किसे कहते हैं

जब कोई पिण्ड किसी अनिर्धारित पथ पर अनिश्चित दिशाओं में अव्यवस्थित (Disordered) गति करता है तो इसे अनियमित गति कहा जाता है। अनियमित गति को जिग-जैग गति (Zig-zag Motion) तथा ब्राउनियन गति (Brownian Motion) भी कहा जाता है।

उदाहरणः आकाश में पक्षियों की गति, गैसीय अणुओं की गति, चींटियों की गति, धूल-कणों (Dust Particles) की गति।

गति किसे कहते हैं, गति के प्रकार 

फ्लेमिंग के बाएं हाथ का नियम क्या है

चालक किसे कहते हैं, चालक पदार्थ के उदाहरण

Leave a Comment