प्रिज्म क्या होता है | Prism meaning in hindi | Prism in hindi

प्रिज्म क्या होता है. prism kya hai ,प्रिज्म का अपवर्तनांक कितना होता है, प्रिज्म का सुत्र, प्रिज्म का उपयोग प्रिज्म का आधार क्या होता है. what is prism in physics. Prism meaning in hindi

प्रिज्म क्या होता है

प्रिज्म एक ऐसा समांग पारदर्शी माध्यम (जैसे काँच) होता है जो किसी कोण पर झुके हुए दो समतल पृष्ठों से घिरा होता है। इन पृष्ठों को
अपवर्तक पृष्ठ‘ (refracting surfaces) तथा इनके बीच के कोण को ‘अपवर्तक कोण‘ (refracting angle) कहते हैं। अपवर्तक पृष्ठों के
अभिलम्बवत् किसी तल द्वारा काटे गए परिच्छेद को प्रिज्म का मुख्य परिच्छेद‘ (principal section) कहते हैं। (Prism meaning in hindi)

प्रिज्म द्वारा प्रकाश का अपवर्तन

माना कि ABC (चित्र 1) काँच के एक प्रिज्म का मुख्य परिच्छेद है। कोण A प्रिज्म का अपवर्तक कोण है। माना कि किसी एक रंग के प्रकाश की एक किरण PQ प्रिज्म के अपवर्तक पृष्ठ AB पर गिरती है। यह किरण पृष्ठ AB पर अभिलम्ब NQE की ओर झुकती हुई QR दिशा में अपवर्तित हो जाती है।प्रिज्म क्या होता हैपृष्ठ AB पर आपतन कोण i है तथा अपवर्तन कोण r है। अपवर्तित किरण QR, पृष्ठ AC पर अभिलम्ब MRE से दूर हटती हुई RS दिशा में बाहर वायु में निकल जाती है। इस पृष्ठ पर आपतन कोण r ‘ तथा निर्गमन कोण i’ हैं। इस प्रकार प्रिज्म में से PQRS प्रकाश-किरण का मार्ग है। आपतित किरण PQ को आगे तथा निर्गत किरण RS को पीछे बढ़ाने पर वे बिन्दु D पर मिलती हैं। इन दोनों किरणों के बीच बना कोण 8 ‘विचलन-कोण‘ (angle of deviation) कहलाता है.

गोलीय दर्पण क्या है, गोलीय दर्पण के प्रकार

प्रतिबिम्ब किसे कहते हैं, प्रतिबिम्ब के प्रकार

प्रकाश किसे कहते हैं

Leave a Comment