अभिकेंद्रीय बल तथा अपकेंद्रीय बल क्या है, Centripetal and Centrifugal Force in hindi

अभिकेंद्रीय बल तथा अपकेंद्रीय बल क्या है, अपकेंद्रीय बल उदहारण सही बताइए. अभिकेंद्रीय बल का सूत्र बताइए.  What is Centripetal Force and Centrifugal Force in hindi. इन सभी का उत्तर जानने के लिए निचे पढ़े.

अभिकेंद्रीय बल (Centripetal Force)

जब कोई पिंड r त्रिज्या वाले किसी वृत्तीय पथ पर गति करता है तो पिंड पर वृत्त के केंद्र की ओर एक बल कार्य करता है, जिसे ‘अभिकेंद्रीय बल‘ कहते हैं। इस बल की अनुपस्थिति में कोई पिंड वृत्तीय पथ पर गति नहीं कर सकेगा। M द्रव्यमान के पिंड को r त्रिज्या के वृत्ताकार मार्ग पर u चाल से गति करने के लिये आवश्यक अभिकेंद्र बल

F = mv2/r     होता है.

अपकेंद्रीय बल (Centrifugal Force)

जब कोई पिंड वृत्ताकार पथ पर गति करता है तो अभिकेंद्रीय बल के विपरीत बाहर की ओर लगने वाले बल को ‘अपकेंद्रीय बल‘ कहते हैं। यह बल एक प्रकार का छद्म बल होता है। वस्तुतः वृत्ताकार पथ पर गति करने वाले पिंड में त्वरण होता है, इसलिए इस प्रकार के बल का आभास होता है।

  • कपड़ा साफ करने की मशीन, दूध से मक्खन निकालने की मशीन अपकेंद्रीय बल के सिद्धांत पर कार्य करती है।

इसे भी पढ़ें:

Leave a Comment