प्रतिबल (Stress) क्या है, प्रतिबल के प्रकार सूत्र, मात्रक और विमीय सूत्र, अभिलम्ब प्रतिबल

प्रतिबल (Stress) क्या है, प्रतिबल के प्रकार, सूत्र, मात्रक और विमीय सूत्र, अभिलम्ब प्रतिबल अपरूपण प्रतिबल सभी के उत्तर यहाँ.

प्रतिबल (Stress) क्या है

किसी पिंड पर जब कोई बाह्य बल लगाया जाता है तो उसकी आकृति में परिवर्तन (विरूपण) होता है। पिंड पर आरोपित प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को ‘प्रतिबल‘ कहते हैं, जैसे किसी पिंड के किसी एक भाग का क्षेत्रफल A है तो क्षेत्रफल A पर लंबवत् दिशा में आरोपित बल प्रतिबल कहलाता है।

प्रतिबल का सूत्र 

प्रतिबल = F/A 

  • प्रतिबल का मात्रक न्यूटन/मी.2 होता है।
  • प्रतिबल का विमीय सूत्र [ML-1 T-2 ] होता है.

प्रतिबल दो प्रकार का होता है. 

अभिलम्ब प्रतिबल

जब किसी वस्तु पर आरोपित बल वस्तु की पृष्ठ के लम्बवत कार्यरत रहता है उस कार्यरत प्रतिबल को अभिलम्ब प्रतिबल कहते है।

अपरूपण प्रतिबल

जब किसी वस्तु पर विरुपक बल वस्तु की सतह के समान्तर या स्पर्श रेखा पर कार्यरत हो जिससे उस वस्तु के आकार में परिवर्तन आ जाता है. इस स्थिति में वस्तु के आकार में परिवर्तन का विरोध करने वाले एकांक क्षेत्रफल में कार्यरत आंतरिक प्रतिक्रिया बल को अपरूपण प्रतिबल कहते हैं.

इसे भी पढ़ें: 

2 thoughts on “प्रतिबल (Stress) क्या है, प्रतिबल के प्रकार सूत्र, मात्रक और विमीय सूत्र, अभिलम्ब प्रतिबल”

Leave a Comment