कोशिका किसे कहते हैं, चित्र | कोशिका की खोज किसने की | कोशिका के प्रकार

कोशिका किसे कहते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है. कोशिका की खोज किसने की, कोशिका के प्रकार तथा कोशिका से सम्बंधित और भी सवालों के जावाब  आपको यहाँ मिलेंगे.

कोशिका किसे कहते हैं

शरीर की रचनात्मक इकाई को कोशिका (Cell) कहते हैं. कोशिका का अंग्रेजी अनुवाद सेल (Cell) लैटिन भाषा के सेल्युला (Cellula) शब्द से उत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ है- एक छोटा कमरा।

कोशिका सभी जीवों की शारीरिक संरचना की आधारभूत संरचनात्मक एवं प्रकार्यात्मक इकाई (Basic Structural and Operational Unit) है। इसमें प्रायः स्वतः जनन (Self Reproduction) की क्षमता होती है। कोशिकाएँ ही जीवों के शरीर का निर्माण करती हैं।

कुछ जीवाणुओं के शरीर केवल एक कोशिका के बने होते हैं जिन्हें एककोशिकीय जीव (Unicellular Organism) कहते हैं जबकि कुछ जीव एक से अधिक कोशिकाओं से बने होते हैं जिन्हें बहुकोशिकीय जीव (Multicellular Organism) कहते हैं।

कोशिका की खोज किसने की

वैज्ञानिक रॉबर्ट हुक (Robert Hooke) ने 1665 ई. में कोशिका की खोज की. इसलिए रॉबर्ट हुक  को कोशिका विज्ञान का जनक (Father of Cytology) कहा जाता है। इन्होंने स्वनिर्मित सूक्ष्मदर्शी की सहायता से कॉर्क के पतले टुकड़ों में मधुमक्खी के छत्ते के समान संरचनाएँ (Honeycomb Structure) देखी। रॉबर्ट हुक ने इन संरचनाओं को कोशिका नाम दिया। यद्यपि ये मृत कोशिकाएँ थीं, परन्तु हुक ने जीवन की आधारभूत संरचनात्मक इकाई की खोज कर ली थी।

1674 ई. में डच वैज्ञानिक एंटोनी वॉन ल्यूवेनहॉक (Antonie Van Leeuwenhoek) ने एक उन्नत किस्म के सूक्ष्मदर्शी की सहायता से एक तालाब के जल में जीवित कोशिकाओं की खोज की।

कोशिका के प्रकार (कोशिका किसे कहते हैं)

संरचना के आधार पर कोशिका दो प्रकार की होती हैं-

  1. प्रोकैरियॉटिक कोशिकाएँ
  2. यूकैरियॉटिक कोशिकाएँ

कोशिका का चित्र

जैसा की हमने जाना की कोशिका शरीर की रचनात्मक इकाई हैं अब कोशिका के चित्र को एक बार देखते हैं कोशिका का चित्र कैसे होता हैं.

कोशिका का चित्र

कोशिका सिद्धांत (कोशिका किसे कहते हैं)

1839 ई. में जर्मन वनस्पति विज्ञानी एम.जे. श्लाइडेन (Matthias Jakob Schleiden) तथा जन्तु विज्ञानी थियोडोर श्वान (Theodor Schwann) ने संयुक्त रूप से कोशिका सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था। इस सिद्धांत के अनुसार, सभी सजीवों का शरीर एक अथवा एक से अधिक कोशिकाओं से निर्मित होता है। अर्थात् कोशिका जीवन की संरचनात्मक (Structural), कार्यात्मक (Operational) तथा वंशागत (Hereditary) इकाई है।

1855 ई. में जर्मन वैज्ञानिक रूडोल्फ विर्चो (Rudolf Virchow) ने कोशिकाओं की उत्पत्ति के विषय में एक मत प्रस्तुत किया- ओमनिस सेल्युला ई सेल्युला (Omnis Cellula e cellula) अर्थात् सभी कोशिकाएँ पूर्वनिर्मित कोशिकाओं से ही निर्मित होती हैं।

कोशिका सिद्धान्त के अपवाद

कुछ जीव कोशिका सिद्धांत का अनुपालन नहीं करते हैं। उनकी विशिष्ट संचरना कोशिका सिद्धान्त के तथ्यों का अपवाद है। ये जीव निम्नवत् हैं-

(i) विषाणु (Virus) : विषाणु सजीव एवं निर्जीव के मध्य की कड़ी माने जाते हैं। विषाणु संक्रामक परजीवी (Infectious Parasite) हैं जो स्वतंत्र अवस्था में निष्क्रिय होते हैं और निर्जीव के समान व्यवहार करते हैं। परन्तु अनुकूल वातावरण प्राप्त होने पर सक्रिय हो जाते हैं और सजीवों के समान व्यवहार करते हैं।

विषाणु केवल न्यूक्लिक अम्ल (DNA एवं RNA) से निर्मित होते हैं, जिसके चारों ओर प्रोटीन का आवरण होता है। ये जीव अपने विकास के क्रम में कोशिका की अवस्था तक नहीं पहुँच पाए, इसलिए इन पर कोशिका सिद्धान्त के तथ्य लागू नहीं होते हैं।

(ii) वायरॉइड (Viroid) : वायरॉइड विषाणु के समान, परन्तु आकार में अपेक्षाकृत छोटे पादप रोगकारी जीव हैं। विषाणुओं के विपरीत इनमें प्रोटीन अनुपस्थित होता है। ये जीव भी कोशिका सिद्धान्त के तथ्यों के अपवाद हैं।

(iii) प्रिऑन (Prion) : प्रिऑन केवल प्रोटीन द्वारा निर्मित होते हैं तथा इनमें न्यूक्लिक अम्ल अनुपस्थित होता है। ये जीव मानवों एवं पादपों में तंत्रिका सम्बंधी रोग उत्पन्न करते हैं। कोशिका के स्तर से अत्यधिक छोटी संरचना होने के कारण ये कोशिका सिद्धान्त का अनुपालन नहीं करते हैं।

(iv) लाल रुधिर कणिकाएँ (RBCs) : लाल रुधिर कणिकाएँ केन्द्रक विहीन होती हैं इस प्रकार, ये कोशिकीय संरचना की दृष्टि से अपूर्ण होती हैं और कोशिका सिद्धांत का अनुपालन नहीं करती हैं।

पोरीफेरा क्या है उदाहरण सहित, चित्र

प्रोटोजोआ किसे कहते हैं , चित्र

शैवाल | Algae in hindi

प्रोटिस्टा क्या है | प्रोटिस्टा जगत के लक्षण 

कोशिका की खोज किसने की?

रॉबर्ट हुक ने 1665 ई. में कोशिका की खोज की.रॉबर्ट हुक  को कोशिका विज्ञान का जनक कहा जाता है।

Leave a Comment